






ट्रांसफार्मर में लगी आग, वार्डवासियों ने दी विभाग को सूचना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहर के वार्ड नंबर 29 में अभी कुछ देर पहले एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। ट्रांसफार्मर जलने लगा और यहां बड़ी संख्या में वार्डवासी एकत्र हो गए। वार्डवासियों ने बिजली विभाग को सूचित कर दिया गया है।

एएनएम को प्रसव संबंधी विशेष जानकारी देते हुए दिया प्रशिक्षण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपजिला अस्पताल सभागार में ब्लॉक की सभी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को वात्सल्य कार्यक्रम के तहत गुणवत्तापूर्ण प्रसव जांच का प्रशिक्षण दिया गया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण आज संपन्न हुआ। मुख्य प्रशिक्षक के रूप में जिला प्रजन्न एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने उपस्थित एएनएम को 12 सप्ताह में पंजीकरण, कम से कम चार एएनसी, आवश्यक जांचों तथा उनकी गुणवत्ता पर विशेष जानकारियां दी। इस दौरान डॉ राकेश बेनीवाल, जीवराज सिंह, सहयोगी संस्था की टीम, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के सुरेंद्र सिंह व जिला अस्पताल से महिपाल सिंह चौधरी द्वारा भी हाई रिस्क प्रेगनेंसी पर विशेष ध्यान देने संबंधी बिंदुओं पर भी गहन प्रशिक्षण दिया गया।




