May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 दिसंबर 2023। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव होगा और इस दिन देशभर में ही नहीं विदेशों में भी धूमधाम से उत्सव मनाने की तैयारियां की जा रही है। श्रीडूंगरगढ़ में बुधवार रात विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय में आयोजित बैठक में रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के पोस्टर का विमोचन किया है। बैठक में प्रत्येक वार्ड में बैठकों का आयोजन करने, घर घर में 22 जनवरी 2024 को उत्सव मनाए जाने, पवित्र अक्षत वितरण करने संबंधी कार्यविधि पर चर्चा करते हुए निर्णय लिए गए। विहिप के श्यामसुदंर जोशी ने बताया कि अयोध्या से आए पवित्र अक्षत को 23 दिसंबर की सुबह 10 बजे शोभायात्रा के साथ श्रीराम मंदिर से ठाकुरजी मंदिर ले जाया जाएगा। धूमधाम से यात्रा मुख्य बाजार से निकलेगी और प्राण प्रतिष्ठा उत्सव का संदेश जन जन तक पहुंचाने के प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान विहिप, बजरंग दल व आरएसएस के अनेक पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उत्सव की तैयारियों के लिए कार्ययोजना मनाई गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के पोस्टर का विमोचन किया गया।