






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 दिसम्बर 2023। क्षेत्र के गांव राणासर हंसावतान में दो बेटे शराब पीकर आए दिन मां-बाप के साथ झगड़े पर उतारू हो रहे थे। ऐसे में परेशान पिता समुद्रसिंह ने रविवार को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को अपनी शिकायत दी। पिता की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं दोनो युवकों से समझाईश की। लेकिन दोनो ही युवक उग्र हो गए तो पुलिस ने आरोपी देवीसिंह एवं जेठूसिंह को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। दोनो आरोपियों ने रात भर हवालात की हवा खाई एवं अब उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।



