May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 दिसम्बर 2023। शुक्रवार रात गांव देराजसर में अज्ञात लोगों द्वारा 25 वर्षीय युवक की ढाणी में घुस कर हत्या करने के मामले में सोमवार दोपहर परिजनों व पुलिस प्रशासन में सहमति बन गई है व परिजनों ने शव ले लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर शव नही लेने व मोर्चरी के बाहर धरना लगाने वाले ग्रामीणों व परिजनों ने पुलिस प्रशासन को सोमवार 12 बजे का अल्टीमेटम दिया था। इस अल्टीमेटम के बाद आंदोलन को अगर करने की चेतावनी भी थी। ऐसे में सोमवार दोपहर तक बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रीडूंगरगढ़ पहुंच गए व मोर्चरी के आगे एकत्र होकर धरने को जारी रखा। इस दौरान जम कर नारेबाजी की गई। ग्रामीणों से रूबरू होकर सीओ श्रीडूंगरगढ़ गोमाराम जाट ने मामले में तीन जनो को राउंडअप करने की जानकारी देते हुए जल्द मामले का खुलासा करने की बात कही। इसके बाद परिजनों, ग्रामीणों में सहमति बनी एंव मृतक महेंद्र का शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। इस दौरान देराजसर पूर्व सरपंच दानाराम भादू, प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा, किसान नेता तोलाराम जाखड़, भाजपा नेता बजरंगलाल सारस्वत, कांग्रेस नेता श्रीराम भादू सहित कई नेता मौजूद रहे।