






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 दिसम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में चर्चित रहें भवानीशंकर व्यास अंततः बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में पुनः पदस्थापित हो गए है। स्वायत्त शासन विभाग द्वारा व्यास को नागौर से श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में सहायक लेखाधिकारी द्वितीय के पद पर स्थानन्तरित किया गया है। विदित रहें भवानीशंकर व्यास पूर्व में यहां अधिशाषी अधिकारी पद पर सेवाएं दे चुके है एवं उनका कार्यकाल व स्थानांतरण विवादों में रहा था। उसके बाद से ही व्यास का पुनः श्रीडूंगरगढ़ में पदस्थापन करवाने व रुकवाने का लंबा दौर चला।




