






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जनवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में आज घना कोहरा छाया है और सड़कों पर आवागमन इससे बाधित हो रहा है। वाहन चालकों की गति सामान्य से काफी कम हो गयी है और वाहन रेंगते नजर आ रहे है। ग्रामीण अंचल में अत्यधिक कोहरे के कारण सर्दी का एहसास बढ़ गया है। घने कोहरे के कारण भारी वाहन चालकों ने अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए है और धंवर कम होने का इंतजार कर रहे है। ये कोहरा चने व गेंहू की फसलों के लिए अच्छा रहेगा। खबर लिखे जाने तक 8.45 बजे घना कोहरा छाया है और कोहरे की चपेट में सूरज भगवान पूरी तरह निस्तेज नजर आ रहे है। सम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन कोहरा छाया रहेगा और 31 दिसंबर से प्रदेश के जयपुर , जोधपुर, कोटा, उदयपुर सम्भाग सहित अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी बढ़ेगी। 2024 के पहले दिन कड़ाके की ठंड पड़ने के अनुमान है।











