May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 दिसबंर 2023। अंग्रेजी नए साल की सर्दी में काव्यपाठ की गर्मी से जीवन की रगो में ऊष्मा बहेगी, जी हां श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के सातवें स्थापना दिवस पर 7 जनवरी को तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा में विराट कवि सम्मेलन होने जा रहा है। इस सम्मेलन के माध्यम से जीवन की रगो में जोश, उत्साह व उमंग की ऊष्मा का संचार होगा। सम्मेलन में अमन अक्षर, सुदीप भोला, राम भदावर, सुनील व्यास व शशिकांत यादव सरिखे ख्याति संपन्न कवि शामिल होंगे। श्रीडूंगरगढ़ में पहली बार होने वाले इस आयोजन में शामिल होने के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के सभी पाठकगण सादर आमंत्रित है। टाइम्स के प्रबंधक विशाल स्वामी ने बताया कि रोजमर्रा के जीवन में कुछ काव्य रंग घुलने से नई ऊर्जा का संचार होगा और विराट कवि सम्मेलन के आयोजन में टाइम्स के सभी पाठकों को अपने पसंददीदा कवियों को रूबरू सुनने मौका मिलेगा। इस काव्य समारोह में प्रवेश ओपन होगा और इसके लिए कोई पास नहीं रखे गए है। क्षेत्रवासियों को पहली बार अन्तर्राष्ट्रीय कवियों को सुनने का अवसर प्राप्त होगा। मंच से राष्ट्रभक्ति, रामभक्ति के साथ हास्य रस की धारा बहेगी जिसमें श्रोतागण गोते लगाएंगे। आयोजन संबंधी अधिक जानकारी के लिए पाठक व सहयोगीजन 94144-17401 पर संपर्क कर सकते है।