May 20, 2026
banner[1]

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जनवरी 2024। देराजसर गांव की रोही में अपनी ढाणी में सो रहे युवक की हत्या के मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों की रिमांड अवधि 2 दिन बढ़ा दी गई है। पुलिस ने महेंद्र भादू की हत्या के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी बीकानेर के महेन्द्र नाथ, उसके सहयोगी सलमान खान,अशोक जाखड़ निवासी तेजरासर, नूंवा पीएस राजलदेसर निवासी देवेन्द्र राजपूत उर्फ बंटी को 7 दिन की पीसी रिमांड अवधि पूरी होने पर मंगलवार को पुन: न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय में पुलिस ने मामले की पड़ताल के लिए 2 दिन का पीसी रिमांड ओर मांगा। जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर लिया। अब चारों आरोपियों को एक साथ आगामी 4 जनवरी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसएचओ इन्द्रलाल शर्मा ने बताया कि देराजसर निवासी महेंद्र जाट की हत्या उसकी पत्नी के कहने पर उसके प्रेमी महेंद्र नाथ ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने मृतक की नाबालिग पत्नी को सोमवार को निरूद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में बाल सुधार गृह भेज दिया गया हैं। ध्यान रहे कि गत 22 दिसंबर की रात दो बजे के करीब आरोपियों ने देराजसर गांव निवासी डूंगराराम जाट के पच्चीस वर्षीय पुत्र महेन्द्र की गला दबाकर हत्या कर दी थी।