May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जनवरी 2024। दहेज के लिए पांच माह में ही एक विवाहिता का रिश्ता टूट गया और ससुराल वालों ने गर्भवती से मारपीट की। कालूबास निवासी बिरखा पुत्री मालाराम बनबावरिया का विवाह गारबदेसर निवासी मगनसिंह से 17 जनवरी 2022 में हुआ। पति मगनसिंह, ससुर अणदाराम, जेठ हड़मानाराम, जेठानी मंगेज, ननद लालूड़ी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि आरोपी विवाह के बाद से ही कम दहेज के ताने देने लगे। 28 मई 2022 को मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया व 29 को पिता के आने पर बिना दहेज नहीं बसाने की बात कहते हुए घर से निकाल दिया। आरोपी लगातार एक मोटरसाइकिल व दो लाख रूपए नगदी देने की मांग पर अड़े रहें। पुत्र जन्म के बाद 17 नवबंर 2023 को पिता ने ससुराल वालों को लेने बुलाया तो वे छुछक में सोने चांदी के गहने देने की मांग करने लगे। बिना दहेज घर बसाने से मना कर दिया व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई सुशीला को दे दी है।