May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जनवरी 2023। क्षेत्र के युवाओं से संबंधित आज की तीन बड़ी खबरें पढें एक साथ एक नजर में-
लिखमीसर उतरादा की बेटी खेलेगी क्रिकेट में नेशनल, राजस्थान की टीम में हुई शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव लिखमीसर उतरादा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा उर्मिला सुथार का चयन क्रिकेट प्रतियोगिता 19 वर्ष वर्ग में नेशनल खेलेगी। पूरे जिले में एकमात्र उर्मिला ने ये उपलब्धि हासिल करते हुए राजस्थान की टीम में अपना स्थान बना लिया है। शारीरिक शिक्षक ओमप्रकाश भुवांल ने बताया कि ग्रामीण ओलंपिक व स्कूली खेलकुद प्रतियोगिताओं में विद्यालय की टीम ने राज्य स्तर तक बेहतरीन प्रदर्शन किया। युवती के सलेक्शन के बाद स्कूल में उत्साह का माहौल है। गांव में भी चर्चा उर्मिला की ही है कि पहली बार गांव की बेटी क्रिकेट नेशनल में खेल प्रदर्शन करेगी। विद्यालय के अध्यापक लेखराम, मोटाराम, हेतराम, मालाराम रेवाड़ सहित पूरे स्टाफ ने युवती को बधाई दी। उर्मिला के परिवार सहित गांव के खेलप्रेमियों में प्रसन्नता का माहौल है।


सर्दी में युवाओं ने की गौसेवा की पहल, किया आह्वान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए कुछ युवाओं ने बेसहारा गौवंश को पौष्टिक आहार के रूप में लापसी खिलाने का उपक्रम प्रारंभ किया है। इस सेवा कार्य में विहिप के खंड अध्यक्ष श्यामसुदंर जोशी, पवन, कमल, श्यामसुदंर, महावीर, राकेश शामिल रहें। बीती रात लापसी बनाई गई व आज अलसुबह ही पिकअप में लापसी रखकर दल सदस्यों ने विभिन्न स्थानों पर बेसहारा गौवंश को लापसी खिलाने का कार्य किया। जोशी ने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों से अपील है कि वे जितना भी कर सकें गौसेवा में योगदान देवें व अपने घर के आस पास के बेसहारा गौवंश को इस कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए बाजरे व गुड़ की लापसी बनाकर खिलाएं। जिससे सर्दी में उन्हें पौष्टिक आहार मिल सकें।


सांवरमल बने सेना संगठन के तहसील अध्यक्ष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हिंदू क्रांति सेना संगठन ने कस्बे के सांवरमल सोनी को तहसील अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वीसिंह लीलकी ने बताया कि पूरे देश में संगठन का पुनर्गठन किया जा रहा है और सोनी ने पूर्व में भी सेना के स्वयंसेवक के रूप में सेवाएं दी है। सोनी ने कहा कि वह संगठन के प्रति पूरी निष्ठा से अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।