May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-01-09 at 19.25.10

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जनवरी 2024। सूरत की धरा पर श्रीडूंगरगढ़ के युवक सुनील सुथार ने मेवाड़ जांगिड़ युवा संघ की ओर से आयोजित मेवाड़ प्रीमियर लीग-4 टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बैट्समैन, व बेस्ट फील्डर के खिताब जिते। मीडिया रिपोर्टस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरत में आयोजित लीग मैच में फाइनल मुकाबला चेतक राइडर टीम ने जीता। टीम ने पद्मावत पैंथर को हराया। टूर्नामेंट में बीकाणा फाइटर टीम तीसरे स्थान पर रही व सुथार समाज की 12 टीमों ने भाग लिया। सुनील श्रीडूंगरगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र खिलाड़ी थे। सुनील कालूबास निवासी है व फिलहाल सूरत में प्रवासी है। समाज के आयोजन में विशेष ट्राफियां विजयी करने पर समाज के नागरिकों द्वारा उन्हें बधाइयां दी जा रही है।