August 30, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने गश्त के दौरान डोडा पोस्त के साथ एक युवक को धर दबोचा है। आज दोपहर 12 बजे एसआई बलबीर सिंह, हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार गुर्जर, किशन, कमलेश, लेखराम व रामनिवास की टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान डोडा पोस्त के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया व नशीला पदार्थ जब्त किया। दल ने आड़सर से कच्चा रास्ता लिखमादेसर की ओर से जाते युवक सुरेंद्र पुत्र मामराज योगीनाथ निवासी सारायण योगीनाथ, तारानगर, चुरू का पीछा करते हुए पकड़कर गिरफ्तार किया। युवक के पास से पुलिस ने 5.100 ग्राम डोडा पोस्त जब्त किया। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।