






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जनवरी 2024। भारतीय संस्कृति में प्रत्येक मौसम, प्रत्येक माह, पखवाड़ा व नए दिन उमंग व उत्सव के दिन है और इन्हीं सांस्कृतिक उत्सवों के सतत आयोजनों से जीवन में आनंद का अनुभव बना रहता है। ये आयोजन होते रहने चाहिए जिससे आम जनजीवन में उमंग का संचार होता रहें। ये बात आज क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत ने कही और मौका था ए.जी.मिशन इंटरेनशनल स्कूल में मलमास के उपलक्ष्य में आयोजित पौष बड़ा महोत्सव का। इस दौरान स्कूल की ओर से प्राचार्य डॉ रजनीश कौशिक ने सारस्वत का माल्यार्पण किया एवं उपप्राचार्या सुनीता कौशिक ने पुष्प प्रदान कर स्वागत किया। विद्यालय स्टाफ फ़तेंद्र शर्मा, अंजुल सिंह, गोविंद स्वामी, संपत सारस्वत, तरुण शर्मा, दीपक निर्वाण व विद्यालय के संरक्षक उदाराम चौधरी ने भी सारस्वत का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में कस्बे के विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षाविद, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रही। बता देवें बिग्गा बास में गणेश मंदिर भी बुधवार को राधिका सत्संग मंडली की ओर से भजन कीर्तन के साथ पौष बड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने कीर्तन में भाग लिया व आस पास के सभी व्यापारियों सहित राहगिरों को भी प्रसाद वितरित किया गया।









