






श्रीडूंगरगढ टाइम्स 11 जनवरी 2024। दो हजार का इनामी और स्थाई वारंटी मुकेश जाट पुत्र हरिसिंह जाट निवासी भिवानी ने गुरुवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया। थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने बताया कि मुकेश जाट वर्ष 2013 के एक चोरी के मामले वांछित था। थानाधिकारी विश्नोई ने बताया कि स्थाई वारंटी मुकेश पर पुलिस ने दो हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था और उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश भी दी थी। गुरुवार को उसने न्यायालय में सरेंडर कर दिया है।



