






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जनवरी 2024। रविवार को आस पास की दो बड़ी खबरें सामने आ रही है। नेशनल हाईवे 11 पर जहां दो कारों की आमने सामने की टक्कर में दस जनों की मौत की खबर आ रही है वहीं एक कलीयुगी मामा ने सात साल की अपनी ही भानजी के साथ दुष्कर्म कर डाला, पढ़ें दोनो खबरें विस्तार से।
नेशनल हाईवे 11 हुआ रक्तरंजीत, दो कारों की टक्कर में दस की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जनवरी 2024। नेशनल हाईवे 11 पर रविवार शाम करीब पांच बजे लक्ष्मणगढ़ व फतेहपुर के बीच दो कारों की भयंकर टक्कर हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि दोनों कारें एक दूसरे के अंदर फंस गई एवं दोनों में सवार सभी दस जनों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इर्टिका कार सीकर से बीकानेर की और आ रही थी एवं एक बोलेरो सीकर की और जा रही थी। दोनो कारों में आमने सामने भींडंत हो गई। घटना में छह जनों की तो मौके पर ही मौत हो गई एवं चार जनों को गंभीर अवस्था में रसीदपूरा टोल की एम्बुलैंस ने सीकर चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चारों जनों की मौत की सूचना आ रही है। विदित रहे कि लक्ष्मणगढ़ से बीकानेर तक का हाईवे चार-लेन नहीं होने के कारण आए दिन यहां बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। देखें भयंकर दुर्घटना के फोटो।

मामा ने किया सात साल की भानजी से दुष्कर्म, पीबीएम में पीडिता, एसपी मौके पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जनवरी 2024। रविवार दोपहर को जिले के छतरगढ़ तहसील के एक गांव में ननीहाल आई हुई सात वर्षीय बच्ची के साथ उसी के मामा ने दुष्कर्म कर डाला है। घटना के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर मामा ही उसे बीकानेर पीबीएम लेकर आया, जहां चिकित्सकों ने बच्ची से दुष्कर्म होने घटना भांपते हुए पुलिस को सूचना दी। इस दौरान मामा वहां से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद एसपी तेजस्विनी गौतम मौके पर पहुंची एवं बालिका से बातचीत की। बालिका ने पुलिस को बताया कि वो अपने ननिहाल आई हुई थी। मामी बाजार चली गई तब मामा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामा को राउंड अप कर लिया। उससे सख्ती के साथ पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एसपी ने बताया कि लड़की की उम्र दस साल से कम है। अब पोक्सो एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।



