






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जनवरी 2024। नागरिक विकास परिषद द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 जनवरी को परिषद भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। पूर्व पालिकाध्यक्ष दिवंगत सत्यनारायण बिहाणी की पुण्य स्मृति में बिहाणी परिवार शिविर सहयोगी होगा। रविवार रात परिषद अध्यक्ष जगदीश स्वामी की अध्यक्षता में भवन परिसर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से सदस्यों ने शिविर के आयोजन संबंधी निर्णय लिए। परिषद के संयुक्त मंत्री सुरेश कुमार भादानी ने बताया कि रक्तदान शिविर में बिहाणी परिवार द्वारा आर्थिक सहयोग दिया जाएगा। शिविर प्रभारी रमेश कुमार प्रजापत ने बताया कि शिविर का आयोजन एनवीपी भवन में 26 जनवरी को ध्वजारोहण के साथ सुबह दस बजे प्रारंभ होगा जिसमें रक्तवीर युवाशक्ति दोपहर तीन बजे तक रक्तदान कर सकेगें। सभी सदस्यों ने शिविर को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियों पर चर्चा करते हुए जन संपर्क शीघ्र प्रारंभ करने की बात कही। बैठक में संरक्षक सदस्य ओमप्रकाश स्वामी, पूर्व अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी, पूर्व अध्यक्ष श्रवण कुमार गुरनानी, उपाध्यक्ष विजयराज सेवग, कोषाध्यक्ष बालकिशन पांडिया, सत्यनारायण स्वामी, संजय कुमार करवा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहें।



