May 21, 2026
banner[1]-Recovered-Recovered-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जनवरी 2024। अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला के मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ देश भर में रामोत्सव मनाए जाने की व्यापक तैयारियां की जा रही है। श्रीडूंगरगढ़ अंचल के गांव गांव में उत्सव की तैयारियां हो रही है। कालू बास स्थित सीताराम मंदिर में बुधवार रात मंदिर समिति व मोहल्ले के स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन हुआ और मंदिर में भव्य दो दिवसीय राम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। समिति सदस्यों ने बताया कि 21 व 22 जनवरी को सुबह 6 से 7 बजे राम कीर्तन के साथ प्रभात फेरी निकाली जाएगी। दोनों ही दिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे व शाम 8 बजे से 10 बजे मंदीर प्रांगण में सामूहिक कीर्तन के आयोजन होंगे। वहीं 22 जनवरी की सुबह 11.15 श्रीराम मूर्ति का महाभिषेक होगा व भव्य श्रृंगार किया जाएगा। सवा बारह बजे मंदिर में महाआरती के साथ महाप्रसाद का आयोजन होगा। शाम 7 बजे मंदिर में दीपोत्सव का आयोजन होगा। वहीं कस्बे की दीनदयाल कॉलोनी, झंवर बस स्टैंड के आस पास अनेक घरों में अक्षत वितरण टोली ने अयोध्या से आए अक्षत व पत्रक पहुंचाए। इस दौरान टोली सदस्यों ने घर घर में रामज्योत जलाने, दीपक जलाने और राम आरती के साथ मीठा भोग लगाने का आग्रह किया। टोली में भैराराम डूडी, मनीष धामा, सौरभ स्वामी, जगदीश सुथार, अशोक गुसाईं शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टोली ने वार्ड 24 की पार्षद राधा देवी के घर से कॉलोनी में अक्षत वितरण अभियान प्रारंभ किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टोली ने वार्ड के विभिन्न घरों में दिए अक्षत और पत्रक, किया उत्सव मनाने का आग्रह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टोली सदस्यों ने 22 जनवरी को उत्सव मनाने का किया आग्रह।