






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जनवरी 2024। अयोध्या में रामलला के विराजित होने का समय आ गया और अयोध्या में पूजन के साथ श्रीडूंगरगढ़ में श्रद्धा का सैलाब उमड़ता नजर आ रहा है। मुख्य बाजार के मुख्य चौक को शानदार ढंग से सजाया गया है। यहां बड़ी एचडी एलईडी और हाई बेस साउंड के साथ अयोध्या से लाइव प्रसारण को दिखाया जा रहा है। द्वारकाधीश चौक, गोपाल चौक, सीताराम मोदी के सामने वाले चौक में जबरदस्त उत्साह छाया है। बाइक स्कूटी, गाड़ियों पर भगवा पताकाएं लगाए जयकारों के साथ अनेक टोलियां निकल रही है। नागरिक एक दूसरे का मुंह मीठा करवाते हुए नजर आ रहें है। जगह जगह रंगोलियां सजाई गयी है। सीताराम मंदिर व संस्कार इनोवेटिव स्कूल में हुई शानदार उत्सव की तैयारियां।
देखें कार सेवकों के लाइव का पूरा वीडियो-
https://fb.watch/pJGWwxiex5/?mibextid=Nif5oz
नाच रहें झूम रहें श्रद्धालु, राम लला स्थापना दिवस का उल्लास, देखें झंवरों के मंदिर से लाइव- https://fb.watch/pJInYlcuzA/?mibextid=Nif5oz
आडसर बास राम मंदिर से सुंदर झांकियों के साथ गाजे बाजे से निकली शोभायात्रा, देखें लाइव। https://fb.watch/pJITgOkzDw/?mibextid=Nif5oz










