May 21, 2026
banner[1]-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जनवरी 2024। कस्बे के आडसर बास में घर के आगे से बाइक चुराने की वारदात गत वर्ष 25 दिसम्बर को हुई थी। इस घटना का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में अब दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आडसर बास निवासी उमेश शर्मा की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिसकी जांच एएसआई पूर्णमल करेंगे। मामले में उमेश ने पुलिस को बताया कि वह 25 दिसम्बर को अपनी दुकान से खाना खाने घर आया था। खाना खाकर घर से निकला तो वहां खड़ी बाइक गायब मिली।हालांकि इस मामले में रिपोर्ट उमेश द्वारा उसी समय दे दी गई थी।