May 21, 2026
banner[1]-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जनवरी 2024। देर रात ही क्षेत्र में आसमान से कोहरा उतरने लगा और सुबह तक चारों ओर घना कोहरा छा गया। सड़कों पर दृश्यता बाधित हुई और हाइवे पर वाहन धीमी गति से चले। कोहरे से किसानों को लाभ होगा और सरसों की फसले कोहरे से खिल गई है। पूरे क्षेत्र में रातें खासी ठंडी है और फिलहाल शीतलहर का दौर जारी है। सभी गांवो में सर्दी कहर बरपा रही है और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन पर व्यापक प्रभाव डाला है। मौसम विभाग ने बीकानेर जिले सहित 11 जिलों में शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर, चुरू, सीकर, गंगानगर, अलवर, भरतपुर, हनुमानगढ़, झुंझुनू, करौली, दौसा जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा के किसान मोहनलाल जाखड़ ने बताया कि कोहरे से सरसों की फसलें खिल रही है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर की रोही में छाया कोहरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कम्बले नहीं उतरी दोपहर तक, अभी जारी रहेगा ठंड का कहर।