






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जनवरी 2024। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर श्रीडूंगरगढ़ अंचल में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया के निर्देशन में सूडसर, लिखमादेसर, सुरजनसर, मोमासर, बिग्गा सातलेरा में किसानों ने ट्रेक्टर रैलियां निकाली। महिया ने कहा कि मोदी सरकार अहंकार छोड़ कर किसान हित में निर्णय लेवें और दिसंबर 2021 का समझौता लागू करें। किसान हित पर कुठारघात किसान कौम द्वारा सहन नहीं की जाएगा। महिया की अगुवाई में मुख्य आयोजन सूडसर में हुआ व यहां ट्रेक्टर रैली निकाली गई। सूडसर, टेऊ, दुलचासर के ग्रामीण, अनेक किसान नेता व किसान रैली में शामिल हुए। किसान नेताओं ने केंद्र सरकार से दिसम्बर 2021 का समझौता लागू करने, फसलों की खरीद एमएसपी से करने, किसान आंदोलन के दौरान 750 किसानों की शहादत हुई उन शहीदों को मुआवजा देने, आंदोलन के दौरान देश में लाखो किसानों पर लगे मुकदमे वापस लेने, कृषि कुओं पर पूरी बिजली देने की मांग करने के साथ पुन: संघर्ष छेड़ने की बात कही है। रैली में अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य कमेटी सदस्य मोहन भादू, तहसील सचिव राजेन्द्र जाखड़, उपाध्यक्ष संयुक्त किसान मोर्चे के अशोक शर्मा, टेऊ सरपंच सुनिल दुगरिया, दुलचासर जीएसएस अध्यक्ष तोलाराम महिया, मामराज महिया, रामनारायण कड़वासरा, पेमाराम नायक, दानाराम कुम्हार, भानीसिंह भाटी, सावंरदास स्वामी, गोपाल भादू, मोहन महिया, हंसराज महिया, सुखाराम महिया, मदन गोपाल भादू, सीताराम बुड़िया, परताराम नायक, दुलाराम मलघट, दानाराम महिया, रेवंतसिंह, आदूराम, कालूराम, हरिराम, कमल भांमू, जगदीश भांमू, लादूराम मेघवाल, भंवरलाल महिया, सहीराम, मदनलाल चिड़िया, शिव बुड़िया, मनोज कंस्वा, रामचंद्र महिया, ओमप्रकाश, देवाराम सहित अनेक किसान शामिल हुए।

लिखमादेसर में निकाली किसानों ने ट्रेक्टर परेड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लिखमादेसर में किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली और मोदी सरकार से दिसंबर 2021 का समझौता लागू करने की मांग की। अखिल भारतीय किसान सभा ग्राम अध्यक्ष सत्तूनाथ सिद्ध व एसएफआई के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश ज्याणी ने कहा कि मोदी सरकार शीघ्र समझौता लागू करें अन्यथा देश में किसान के साथ खड़ा है और पुन: सरकार से सड़क पर संघर्ष किया जाएगा। सभा के तोलाराम पारीक, हनुमान ज्याणी, शंकर जाखड़, गजानंद पारीक, राकेश सहू सहित अनेक किसान मौजूद रहें।

मोमासर, बिग्गा-सातलेरा में निकाली ट्रैक्टर रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में किसानों ने ट्रेक्टर रैली निकाली और समझौता लागू करने की मांग केंद्र सरकार से की गई है। सभा के बीरबल पूनियां ने बताया कि इस दौरान गांव के हरिराम बेरा, बुधराम बेरा, दुलाराम पूनिया, जोराराम पूनिया, हेतराम रोझ, विजयपाल भामु, राजूराम पांडर, सहित अनेक किसान मौजूद रहें। अखिल भारतीय किसान सभा ग्राम इकाई सातलेरा और बिग्गा में किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली। किसानों ने समझौता लागू करने की मांग दोहराई।


सुरजनसर में निकाली ट्रेक्टर रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सुरजनसर में किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली। गांव के सभी मुख्य मार्गों से ट्रैक्टर रैली निकली व एक स्वर में किसानों ने केंद्र सरकार से समझौता लागू करने की मांग उठाई। रामरतन डूडी ने बताया कि रैली में अखिल भारतीय किसान सभा के ग्राम अध्यक्ष नोपाराम डूडी, ओंकारमल बावरी, भोजाराम डूडी, हरिराम शर्मा, ओमप्रकाश डूडी, रणजीत बावरी, टिकूराम प्रजापत, गणेशाराम डूडी, लेखराम मेघवाल, शिवलाल डूडी, तुलछाराम सहित अनेक किसान शामिल हुए।





