






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जनवरी 2024। ब्लॉक स्तर पर उपखंड कार्यालय में, उपजिला अस्पताल, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, जलदाय विभाग, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय सहित सभी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। उपखंड कार्यालय में उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी व तहसीलदार राजवीर सिंह कड़वासरा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान कार्यालय के सभी कार्मिक उपस्थित रहें। चौधरी व कड़वासरा ने कार्मिकों को राजकीय सेवा के अपने कर्तव्य निष्ठापूर्वक पालन करने की प्रेरणा दी। वहीं उपजिला अस्पताल में प्रभारी डॉ एसके बिहाणी ने ध्वजारोहण किया। यहां अस्पताल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा व बिहाणी ने सभी को मरीजों की पीड़ा समझ कर निष्ठापूर्वक ड्यूटी निर्वहन का आग्रह किया। अस्पताल में कार्यरत सफाई कर्मचारी नवरतन, गायत्री, संतोष, अंजू, ललिता व लैब सहायक विनोद कुमार को सम्मानित किया गया। सीबीईओ कार्यालय में अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत ने ध्वजारोहण कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। जलदाय विभाग के सहायक अभियंता मांगीलाल मीणा ने ध्वजारोहण किया और सभी कार्मिकों को समय पर कार्य पूरे करने का आग्रह किया। यहां जेईएन बजरंग पड़िहार, मनीष रावत सहित सभी कार्मिक उपस्थित रहें। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में डॉ जसवंत सिंह ने ध्वजारोहण किया और सभी कार्मिक उपस्थित रहें।
सूडसर उप-तहसीलदार कार्यालय में मनाया गणतंत्र दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नई उपतहसील बने सूडसर कार्यालय में 75वां गणतंत्र दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। उप-तहसीलदार विनोद कुमार सूडसर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राउमावि सूडसर की बालिकाओं ने देश भक्ति गीत की प्रस्तुति दी। विनोद कुमार ने जनसहयोग के लिए सत्यवीर भादू को सम्मानित किया गया। इस दौरान मांगीलाल भादू, रामरख भादू, हरिराम शर्मा, हैड कांस्टेबल जगदीश विश्नोई, कांस्टेबल प्यारेलाल, कनिष्ठ सहायक सुरेश सिंवर, शिवलाल खोड़, विकेश खोड़, गंगाराम मीणा, मुकेश, मोहनलाल भादू, गणेशाराम, मामराज, रेवंतराम नाई, बलराम भादू, प्रभुराम, नव्या भादू, भागीरथ भादू शामिल रहें।









