






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जनवरी 2024। आड़सर बास भैरूंजी मंदिर के पास स्थित हनुमान नाई के मकान से उनका 5 वर्षीय पोता बाहर निकल गया है। बालक के परिजन लगातार दो घंटे से आस पास की गलियों सहित दूर दूर तक बालक को ढूंढ रहें है। बालक का नाम लोकेश नाई है और उसकी दादी सहित सभी परिजन परेशान हो गए है। परिजनों ने नागरिकों से लोकेश को ढूंढने में मदद करने की अपील की है। सभी पाठकों में से किसी को बालक लोकेश नजर आए तो वे तुरंत 7978890803 पर सूचना देवें जिससे परिजन उस तक पहुंचकर उसे घर लिवा सकें।




