May 21, 2026
10-octtttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जनवरी 2024। अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही जन जन रामभक्ति में रत है। कस्बे के कालूबास में दधिमथी माता मंदिर के पास 11 दिवसीय रामलीला का आयोजन आज शाम 7 बजे से प्रारंभ होगा। रामदरबार का मंच सज गया है व बनारस के कलाकार रामलीला की प्रस्तुति देंगे। पहले दिन दशरथ पुत्रेष्टि यज्ञ व राम जन्म से कथा आरंभ होगी तथा 6 फरवरी तक कथा रावण वध व राम राज्याभिषेक के साथ पूर्ण होगी। आयोजक समिति के अध्यक्ष अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ में नागरिकों को पहली बार रामलीला का लाइव मंचन देखने को मिल सकेगा और आयोजन की भव्य तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोग भगवान राम की विराट जीवनलीला से परिचित होकर रामभक्ति से जुड़ सकें इसके लिए क्षेत्र में एक नया प्रयास किया जा रहा है। बनारस के कलाकारों ने मंचन की तैयारी पूरी कर ली है और सुंदर रंगमंच पर रात 10 बजे तक बड़ी संख्या में नागरिक कथा रस का आनंद ले सकेंगे।