






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जनवरी 2024। धोलिया रोड स्थित जीव दया गौशाला के पास शिव धोरा प्रांगण में पंडित विष्णुदत्त शास्त्री द्वारा संगीतमय भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। भागवत के आस्थावान श्रद्धालुओं द्वारा आयोजित कथा के लिए व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। पूरी कथा का लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के यूट्यूब चैनल Kapila swami पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। दूर दराज के गांवों व खेतों ढाणियों सहित प्रवासी श्रद्धालु भी अपने घर बैठे कथा का लाइव प्रसारण देख सकेंगे। आयोजन समिति के सदस्य ने बताया कि 1 फरवरी से 7 फरवरी तक आयोजित भव्य कथा का प्रारंभ कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा दधिमती माताजी मंदिर से मंगल वेश व मंगल कलश लेकर सुबह 9 बजे रवाना होगी तथा कथा स्थल तक पहुंचकर पूर्ण होगी। कथा का समय दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक होगा तथा कस्बे सहित आस पास के गांवो से भी श्रद्धालु कथा श्रवण का लाभ लेने आ सकेंगे। नीचे दी गई लिंक पर जाकर चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें जिससे आप जुड़ सकें विशेष वीडियो अपडेट्स से-
https://youtube.com/@kapilaswami6914?feature=shared




