






श्रीडूंगरगढ टाइम्स 28 जनवरी 2024। बाइक चोरी की वारदातों ने जिले भर में पुलिस की नाक में दम कर रखा है। श्रीडूंगरगढ़ में भी लगातार हो रही बाईक चोरी की घटनाओं के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एक बाईक चोर को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने बताया कि बाइक चोरी मामले में आरोपी लालचंद प्रजापत पुत्र पूर्णाराम निवासी रुपलीसर चुरू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास बड़ी संख्या में चोरी की हुई बाईक मिलने की संभावना जताई जा रही है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।



