






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जनवरी 2024। कस्बे के बाजार में एक युवक से शुद्ध सोने का 8.860 ग्राम का टुकड़ा गिर गया है। युवक उसकी तलाश में परेशान है और नागरिकों से मदद की गुहार लगाई है। युवक नंदकिशोर सोनी ने बताया कि ट्रांसपेरेंट जीपर में एक 8.860 ग्राम का सोने का टुकड़ा है जो गहने बनाने के काम आता है। इसकी बाजार कीमत करीब 56 हजार रूपए है। उन्होनें बताया कि वे भादानी कटले से निकल कर पीएनबी बैंक गए और बैंक से लौट कर अपनी दुकान आए इस बीच उनकी जेब में रखा पाउच कहीं गिर गया। हालांकि युवक ने तलाश का प्रयास किया परंतु उन्हें नहीं मिल पाया है। सोनी ने नागरिकों से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि किसी को ये मिले तो सोना लौटाने के लिए 9413267838 पर संपर्क कर मालिक को दे सकते है।



