May 20, 2026
10-octttttttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जनवरी 2024। किसानों व आमजन के लिए खास खबर राज्य सरकार की ओर से आई है। आज खाद्य व नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के किसानों को ‘राजस्थान किसान समर्थन योजना’ के अंतर्गत गेहूं की खरीद के समर्थन मूल्य में 125 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा की है, इससे प्रदेश के किसानों को गेहूं की उपज पर 2400 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य प्राप्त होगा। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक किसानों को लाभान्वित किया जाना सुनिश्चित किया जाए। गोदारा बुधवार को शासन सचिवालय में स्थित मंत्रालयिक भवन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड और उपभोक्ता मामलात विभाग की आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि उचित मूल्य की दुकानों पर योजना के होर्डिंग्स एवं सेल्फी पॉइंट लगाए जाने का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। साथ ही गोदारा ने निर्देशित किया कि सभी उचित मूल्य की दुकानों पर भौतिक सत्यापन के लिए विशेष दिव्यांगजनों को राशन की निःशुल्क होम डिलीवरी दिए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने उचित मूल्य दुकानों पर भौतिक सत्यापन के लिए आइरिस मशीनें लगाने के निर्देश भी दिए। बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रमुख शासन सचिव भास्कर ए सावंत, विशिष्ठ शासन सचिव, राजेन्द्र विजय, निगम के प्रबन्ध निदेशक परमेश्वरलाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।