May 20, 2026
23-dec-maharaj

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी में स्थित क्रय विक्रय सहकारी समिति में समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद आज प्रारंभ हो गई है। पहली खरीद पर गणेश पूजन किया गया और सभी को प्रसाद वितरित किया गया। समिति के व्यवस्थापक नंदकिशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 6377 रूपए है। यहां खरीद के दौरान मैनेजर गौरव जैन, सहित हेमराज मीणा, जीतू कस्वां, महेंद्र बाना, राकेश बिजारणियां, रमेश मीणा, उत्तम नाई, अशोक पोटलिया मौजूद रहें और सभी ने प्रसन्नता जताई। पहली खरीद किसान ओंकार नाथ की 25 क्विंटल मूंगफली की हुई है। बता देवें फिलहाल बाजार भाव से समर्थन मूल्य अधिक है और किसान गत दिनों से लगातार समर्थन मूल्य पर खरीद की मांग कर रहें थे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसानों के लिए राहत भरी खबर मंडी से आई, आज मंडी में समर्थन मूल्य पर खरीद प्रारंभ हुई।