May 20, 2026
IMG-20240131-WA0097

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जनवरी 2024। आज बीदासर रोड पर स्थित वीर तेजा मंदिर शिक्षक नेता सोहनलाल गोदारा के सम्मान एक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसबीओ प्रथम ईश्वरराम गरुवा, राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल, प्रधानाचार्य आदूराम जाखड़, मक्खनलाल मीणा, भंवरलाल जानू, उमाशंकर सारण, पुखराज भार्गव, प्रभूराम बाना, व्याख्याता बालाराम मेघवाल, उपशाखा अध्यक्ष से हरिराम सहू, लालचंद गोदारा व लेखराम डेलू ने समारोह को संबोधित किया। वक्ताओं ने गोदारा के द्वारा शिक्षक हित में किए गए संघर्ष व कार्यों के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ व्याख्याता गोदारा 36 वर्ष से अधिक की राजकीय सेवा के बाद आज सेवानिवृत हुए। सभी शिक्षकों ने गोदारा का फूलमालाओं के साथ साफा, शाल, अभिनन्दन पत्र, श्रीफल व संविधान की पुस्तक देखकर सम्मान किया गया। गोदारा ने गद्गद भाव में सभी का आभार जताते हुए सदैव शिक्षक हित के लिए तत्पर रहने की बात कही। समारोह में कुशलाराम सहू, मनीष सारण (रेसला के ब्लॉक अध्यक्ष), राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के उपशाखा मंत्री दानाराम डेलू, हेतराम राहङ, प्रभूराम जाखड़, राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के हंसराज गोदारा, नरेंद्र गोदारा, भंवरलाल गोदारा , पन्नालाल डेलू, सुरेंद्र पूनिया दलबाग पूनिया, पवन बाना, राजूनाथ ज्याणी, कैलाश सियाग, श्रवण सियाग, मामराज सिंवर, सत्यनारायण गोदारा, ओमप्रकाश गोदारा, राजकुमार गोदारा, नारायण डूडी, जैतरुप स्वामी, भवानी शंकर स्वामी हरिराम जाखड़, हजारीराम गोदारा, राजूनाथ ज्याणी, प्रभुराम जाखड़, नौरंग जाखड़ सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहें व गोदारा को शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिक्षक संघो के पदाधिकारियों व अनेक शिक्षकों ने गोदारा को शुभकामनाएं दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में शिक्षकों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवानिवृत्त होने पर सोहनराम गोदारा का सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शामिल हुए शिक्षा विभाग के अनेक कार्मिक।