






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2020। भादवा सूदी दशमी को वीर तेजाजी मंदिर का प्रसिद्ध जागरण व मेला हर वर्ष धूमधाम से भरता है। परन्तु इस बार कोरोना के कारण जारी सरकारी आदेशों की पालना में मेला कमेटी ने जागरण और मेला स्थगित कर दिया है। कमेटी के केसराराम गोदारा, चांदराम चाहर, कानाराम तर्ड, प्रभुराम बाना, गोपाल जाट, हरि प्रसाद भादू व अन्य सदस्यों ने निर्णय लेते हुए बताया कि श्रद्धालु 28 अगस्त को अपने घरों पर ही तेजा दशमी की पूजा अर्चना करें और दर्शनार्थ मन्दिर में नहीं आवें।



