August 30, 2026
10-octttttttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 फरवरी 2024। हरिण शिकार मामले में एक ओर अपडेट खबर सेरूणा थाने से आई है। सेरूणा थाने के एएसआई चैनदान ने बताया कि सहायक वनपाल अशोक कुमार जाट ने गोपालसर निवासी जंजीर सिंह पुत्र केशर बावारी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। कार्मिक ने पुलिस को बताया कि 28 जनवरी को श्रीडूंगरगढ़ में क्षेत्रीय वन अधिकारी कपिल राहर की अगुवाई में विभागीय टीम ने गोपालसर के वार्ड एक में आरोपी के घर दबिश देकर एक टोपीदार बंदूक बरामद की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
बाइक चोरी में एक को भेजा जेल, दूसरा पहुंचा सुधार गृह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। इनमें शामिल आरोपी लालचंद प्रजापत को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। वहीं एक अन्य बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।