May 21, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2020। श्रीडूंगरगढ़ के वार्ड 2 के मौहल्लेवासियों ने उपखंड कार्यालय में बड़ी संख्या हस्ताक्षरित ज्ञापन देकर वार्ड के राशन डीलर के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। वार्ड में नियुक्त राशन डीलर के खिलाफ शिकायत करते हुए मौहल्लेवासियों ने आरोप लगाया है कि डीलर निर्धारित समय पर डिपो नहीं खोलता। मौहल्ले के मदन भोजक, बजरंगलाल पारीक ने कहा कि उक्त डीलर मनमर्जी से डिपो खोलता है व जब मर्जी हो तब बंद कर देता है जिससे वार्ड की जनता परेशान हो गई है। राजकुमार सोनी ने बताया कि डीलर की दुकान के दरवाजा भी नहीं है एक खिड़की से तीन फीट नीचे उतर कर बुजुर्ग महिलाओं के लिए राशन लेना कठिन हो जाता है जिस पर डीलर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करता है। हरि बिहाणी, भरत भोजक ने कहा कि सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए डीलर द्वारा गाइड लाइन का पालन करवाने का कोई प्रयास नहीं किया जाता है। बड़ी संख्या में मौहल्लेवासी आज उपखंड कार्यालय पहुंचे व अधिकारियों को बताया कि डीलर से बात करने पर वह गाली गलौच पर उतर आता है। मौहल्ल्वासियों ने डीलर पर दंडात्मक कार्यवाही करते हुए डीलर बदलने की मांग की है जिस पर उपखंड अधिकारी ने उन्हें जांच का आश्वासन दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 2 का राशन डिपो, जहां सोशल डिस्टेंस नजर ही नहीं आता। ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस खिड़की से राशन वितरण किया जाता है, जिसमें करीब तीन फीट नीचे उतरकर राशन लेना पड़ता है ,जिससे बुजुर्ग महिलायें परेशान हो रही है।