






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 फरवरी 2024। धोलिया रोड स्थित शिव धोरा प्रांगण में पंडित विष्णुदत्त शास्त्री द्वारा भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है। आज कथा स्थल को गुब्बारों से सजाया गया व भक्त ध्रुव, प्रह्लाद व अजामिल सहित कई रोचक प्रसंग सुनाए गए। शास्त्री ने कृष्ण जन्म कथा सुनाई तो पांडाल जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने झुमते हुए भजनों के साथ उत्सव मनाया और खूब बधाइयां बांटी गई। इस दौरान माहेश्वरी महिला समिति सदस्यों द्वारा आपसी सहयोग से कथा आयोजन में 35 हजार रुपए की राशि भेंट दी गई। समिति की संरक्षिका शांति देवी लखोटिया, भारती डागा, मंत्री पूनम दरख, कोषाध्यक्ष कृष्ना पेड़ीवाल सहित सरोज सोमानी, मंजू पेड़ीवाल, आस्था सारडा मौजूद रही। कथावाचक का साफा पहना कर अभिनंदन किया गया। इस भक्तिमय भागवत कथा का आयोजन 7 फरवरी को पूर्ण होगा। ध्यान रहें कथा का लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के यूट्यूब चैनल पर किया जा रहा है। कथा को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र सहित प्रवासी भी अपने घरों में टीवी पर देख रहें है।









आज की कथा में धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव, नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक कर आप भी देखें पूरा लाइव- https://www.youtube.com/live/mQERZC7zNn0?si=5oqPPL145LFm-fme



