May 20, 2026
10-octtt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 फरवरी 2024। एक युवक एक लड़की के इस कदर पीछे पड़ा है कि परेशान लड़की के पीड़ित पिता ने थाने पहुंचकर थानाधिकारी से बेटी की सुरक्षा के लिए गुहार लगाई है। युवती के पिता ने मोमासर बास निवासी युवक नवरतन भार्गव के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक उसकी पुत्री के पीछे पड़ा है और उसे बुरी तरह तंग परेशान कर रहा है। आरोपी ने कई बार रात को उनके घर में घुसने का प्रयास किया। पीड़ित पिता ने युवक के घर वालों से कई बार समझाइश की परन्तु युवक नहीं माना है। पीड़ित ने पूर्व में भी 2 बार थाने में रिपोर्ट दी तो पुलिस की दखल से युवक ने कुछ दिन तो पीछा नहीं किया परंतु अब वह पुनः पीछे पड़ गया है। पिता ने बताया कि आरोपी के कारण युवती ने घर से निकलना बंद कर दिया और पढ़ाई भी छोड़ दी है। परिजनों ने युवती की सगाई कर दी तो आरोपी ने उसके होने वाले जवाई को फोन कर मेरी बेटी से विवाह करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने पीड़ित के भाई व मामाजी को भी धमकियां दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हैड कांस्टेबल बलबीर सिंह ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।