May 20, 2026
sri-news-banner

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 फरवरी 2024। उपजिला अस्पताल में आने वाले मरीज आए दिन चोरी की घटनाओं के शिकार होते है। सोमवार को कालूबास निवासी नेमचंद पुत्र फूसाराम जाट उपजिला अस्पताल में दोपहर करीब 1.45 बजे वह डॉक्टर को दिखाने पहुंचा। अस्पताल के पास ही बाहर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर वह अंदर गया और वापस आया तो मोटरसाइकिल गायब मिली। नेमचंद ने बाइक ढूंढने के प्रयास किया परंतु आखिरकार निराश होकर थाने पहुंचा और अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच हैड कांस्टेबल बलबीर सिंह को दी गयी है। बता देवें अस्पताल परिसर व आस पास लगातार चोर उच्चकों द्वारा वारदातें की जाती रहती है। वहीं उपजिला अस्पताल प्रशासन ने भी लगातार सुरक्षा कर्मी की नियुक्ति के लिए प्रशासन से बार बार मांग की है। परंतु उस पर कार्रवाई नही हो पाई है।