May 20, 2026
10-octtt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 फरवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने एक व शेरुणा पुलिस ने एक तथा सीओ श्रीडूंगरगढ़ ने अलग अलग कार्रवाइयों ने कुल 5 जनो को गिरफ्तार किया है। पढें खबर विस्तार से-
सीओ श्रीडूंगरगढ़ गोमाराम जाट ने पूनरासर निवासी 27 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र रूपाराम जाट व 30 वर्षीय राजूराम पुत्र निरानाराम जाट को जानलेवा हमले के प्रकरण में मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने एक अन्य जानलेवा हमले के मामले में सिनियालाल, जसरासर निवासी 27 वर्षीय सुभाषचंद्र उर्फ राजूराम पुत्र किसनाराम जाट को गिरफ्तार किया। वहीं श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के हैड कांस्टेबल भगवानाराम ने बीती रात कितासर बिदावतान निवासी 39 वर्षीय सीताराम पुत्र शंकरलाल सांसी को 151 में गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया। शेरुणा पुलिस के कांस्टेबल गुलाब नबी ने गाली गलौच के प्रकरण में वांछित खेताराम पुत्र धन्नाराम ब्राह्मण को गिरफ्तार किया।