May 20, 2026
IMG-20240208-WA0088

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 फरवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठक टाइम्स की ताकत है। और यह प्रमाणित हुआ बुधवार को टाइम्स द्वारा कस्बे के एकमात्र नेत्र चिकित्सालय में नर्सिंगकर्मी नही होने के कारण मोतियाबिंद ऑपरेशन बंद होने की खबर प्रकाशित होने के बाद टाइम्स के जागरूक पाठकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सक्रियता से चिकित्सा प्रशासन से संपर्क किया और त्वरित प्रभाव से नर्सिंग कर्मी की तैनाती की आवाज को बुलंद किया। चिकित्सा प्रशासन ने भी टाइम्स की खबर पर संज्ञान लिया और जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने हस्तक्षेप करते हुए तोलियासर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से नर्सिंग स्टाफ आयशा को नेत्र चिकित्सालय में नियुक्ति के आदेश दे दिए है। नर्सिंगकर्मी की नियुक्ति होने के बाद अब चिकित्सालय में ठप्प पड़ी ओटी सेवाएं शुरू हो सकेगी। नेत्र चिकित्सालय के प्रभारी नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर सुनील गोयल ने बताया कि अब व्यवस्थाएं सुचारू कर दी जाएगी एंव आगामी गुरुवार से ही निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन करने शुरू कर दिए जाएंगे। टाइम्स के पाठक एंव नेत्र शिविरों में लगातार सेवा देने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सत्यनारायण स्वामी ने ख़बर प्रकाशन के लिए टाइम्स का आभार जताया है। स्वामी ने कहा कि क्षेत्र के गांवो में नेत्र रोगी बुरी तरह से परेशान हो रहे थे। ऐसे में आमजन को निजी हॉस्पिटलो में उपचार लेना पड़ रहा था। अब भी बड़ी संख्या में रोगी लाइन में लगे हुए हैं और आवश्यकता है कि चिकित्सा प्रशासन बड़े कैम्प की स्वीकृति प्रदान करे। इस बाबत सामाजिक संस्थाएं और दानदाता सहयोग हेतु तैयार है।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला चिकित्सा अधिकारी ने आदेश दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स स्पेशल रिपोर्ट- अधिकारियों ने की आंखे बंद, जनता को लगा 2 करोड़ से अधिक का चुना, दानदाता मायूस, आमजन में आक्रोश, नेताओं पर टिकी उम्मीद, पढें पूरी खबर।

“प्रशासन बांट रहा अंधता” नर्सिंगकर्मी के अभाव में वर्ष भर से बंद हुए नेत्र ऑपरेशन, पढ़ें श्रीडूंगरगढ़ में अंधे राज की खबर।