May 21, 2026
10-octtt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 फरवरी 2024। एक 18 वर्षीय किशोर को उसकी माता ने मोबाइल चलाने से टोका तो नाराज किशोर घर से निकल गया और उसकी तलाश में माता सहित परिजन बेहाल हो गए है। क्षेत्र के गांव रीड़ी के एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र जगदीश जाखड़ पुत्र रामनारायण जाखड़ गुरूवार सुबह 9 बजे बिना बताए घर से निकल गया। परिजन लगातार उसे ढूंढ रहे है और परेशान होकर थाने पहुंचे है। गुमशुदगी की शिकायत देते हुए परिजनों ने जगदीश की तलाश की गुहार लगाई है। सभी पाठक भी युवक के बारे में कोई सूचना होने पर तुरन्त पुलिस को सूचित करें जिससे युवक के परिजनों की मदद हो सकें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 18 वर्षीय जगदीश निकला घर से, परिजनों ने लगाई ढूंढने की गुहार।