August 29, 2026
10-octtt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 फरवरी 2024। समर्थन मूल्य पर मूंगफली तुलवाई किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गयी है। कृषि मंडी में क्रय विक्रय सहकारी समिति में तुलवाई नहीं होने से नाराज किसानों ने बीदासर रोड पर प्रदर्शन करते हुए वाहनों को रोक लिया और रोड पर कुछ ही देर में जाम लग गया है। करीब एक हफ्ते से किसान गाड़ियां लेकर मंडी में खड़े है और लगातार तुलवाई करने की मांग करने के बाद गुरूवार को तुलवाई प्रारंभ हुई। किसानों का आरोप है कि गुरूवार को लेबर नहीं होने का बहाना बनाकर तुलवाई ठीक से नहीं की गयी। वहीं आज पुनः खरीद धीरे होने के साथ ही तौल सही नहीं होने के आरोप लगाते हुए किसानों ने नाराजगी जताई है। किसानों ने कहा कि 15 फरवरी तुलवाई की अंतिम तिथि है और समिति में कोई जिम्मेदार ना तो जवाब दे रहा है, ना ही फोन उठा रहे है। फिलहाल जाम की सूचना पुलिस व प्रशासन को दी गयी है। बड़ी संख्या में किसान सड़क पर एकत्र है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसानों ने प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम की, लगाए लापरवाही के आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसानों ने प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम की, लगाए लापरवाही के आरोप।