






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 फरवरी 2024। क्षेत्र के कई गांव, सैंकड़ों कृषि कुंओं एवं हजारों घरों की बिजली समस्या के समाधान के रूप में श्रीडूंगरगढ़ 220केवी जीएसएस से बींझासर 33केवी जीएसएस तक 33केवी की नई सप्लाई लाईन बिजली निगम द्वारा डाली जा रही है। ग्रामीणों द्वारा लंबे समय तक मांग उठाने के बाद विभाग द्वारा सुनवाई तो की गई लेकिन लंबे समय से लंबीत चल रहे इस काम को अब बीरबल की खीचड़ की संज्ञा दी जा रही है। पहले से ही देरी से शुरू हुए इस काम में दो बार चोरी के आरोप में मामला दर्ज करवाया जा चुका है। हाल ही में ताजा मामला शनिवार को सहायक अभियंता मुकेश कुमार मालू द्वारा श्रीडूंगरगढ़ से बींझासर तक लाईन खिचंने वाली फर्म के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज करवाने का है। इस मामले में मालू ने फर्म श्रीबालाजी इलेक्ट्रिकल्स के मालिक नरेन्द्र गोदारा एवं सुपरवाईजर विश्राम मीणा द्वारा लाईन डालने के लिए दिया गया सामान खुर्द बुर्द कर दिया गया है। जिसकी एफआईआर पहले भी करवाई जा चुकी थी। एफआईआर के बाद फर्म ने काम शुरू कर दिया था और शनिवार को पुन: जांच की गई तो मौके पर से 2 एमड्रम 33केवी केबल के एवं एसीएसआर डोग कंटक्टर कम पाए गए। इस पर शनिवार को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। जिसकी जांच हैडकांस्टेबल राकेश कुमार को दी गई है।



