






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 फरवरी 2024। क्षेत्र में एक नाबालिक से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए उसके पिता ने शेरुणा थाने में मामला दर्ज करवाया है। पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी 13 वर्षीय नाबालिक बालिका बाजार जा रही थी तभी एक युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया व छेड़छाड़ का प्रयास किया। पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ को दी गयी गई है।



