May 21, 2026
10-octtt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 फरवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ के सबसे बड़े एवं सबसे श्रेष्ठ स्कूल की बात आए तो भारती निकेतन स्कूल का नाम सबसे पहले आता है। और शहर की इसी सबसे बड़ी स्कूल में अपने बच्चों को एकदम फ्री पढ़ाने का मौका स्कूल प्रबंधन द्वारा शहरवासियों को दिया जा रहा है। स्कूल निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि शिक्षा-उत्सव के रूप में मनाए जाने वाले बसंत पंचमी पर्व के मौके पर विद्यालय द्वारा यह योजना शुरू की गई है। योजना के तहत भारती निकेतन प्ले स्कूल में श्रीडूंगरगढ़ शहर के बच्चों का 14 फरवरी से 29 फरवरी के बीच में प्रवेश लेने पर दो वर्ष तक फीस फ्री रखी जाएगी। इस मौके पर 14 फरवरी को सुबह 11.15 बजे कालूबास स्थित भारती निकेतन प्ले स्कूल में विद्यारम्भ संस्कार एवं सरस्वती पूजन समारोह भी आयोजित किया जाएगा। समारोह में कस्बे के सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को साथ लेकर आने के लिए आमंत्रित किया गया है। समारोह में नवप्रवेश योग्य बच्चों का विद्यारम्भ संस्कार किया जाएगा।