






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 फरवरी 2024। आज सुबह रीड़ी के पास मोड़ पर हुई सड़क दुर्घटना में एक बोलेरो व एक मोटरसाइकिल आमने सामने टकराई और इस दुर्घटना में राजू पुत्र नारायणराम मेघवाल निवासी रामदेवरा पंचायत ढाणी स्वामीयान, बीदासर की मौत हो गई। हैड कांस्टेबल हवासिंह ने बताया कि मृतक के भाई खुमचंद ने बोलेरो चालक रामाकिशन पुत्र ताराचंद सोनी निवासी इंदपालसर बास के खिलाफ तेज गति व लापरवाही से गाड़ी चलाकर रांग साइड में आकर बाइक को जोरदार टक्कर मारने का आरोप लगाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसका भाई गांव बिग्गा से मोटरसाइकिल पर जा रहा था। मोटरसाइकिल पर उसके साथ शीशपाल पुत्र नानूराम मेघवाल निवासी बीदासर भी था। इसी के पीछे परिवादी व उसका पुत्र रामनिवास पिकअप लेकर बीदासर की ओर जा रहें थे। सामने से आ रही बोलेरो की टक्कर से राजूराम की मौत हो गई व शीशपाल भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।



