May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2020। श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं ने ठाना है पीबीएम में रक्त की कमी मिटाना है, इसी आव्हान के साथ क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सामाजिक संस्था नागरिक विकास परिषद के तत्वाधान में दिवंगत रामेश्वरलाल जोशी की 25वीं पुण्यतिथि पर रामेश्वरलाल-पानादेवी जोशी की स्मृति में आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित इस शिविर में 22 महिलाओं सहित 280 युवाओं ने रक्तदान किया। संस्था मंत्री विजयराज सेवग ने बताया कि यह शिविर संस्था द्वारा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित आज तक के सभी रक्तदान शिविरों में सर्वाधिक संख्या का शिविर साबित हुआ है। शिविर में रक्तदान के लिए युवाओं उत्साह इस कदर था कि पीबीएम टीम के पास रक्त संग्रहण करने की किट ही समाप्त हो गई एवं करीब 100 से अधिक रक्तदान के इच्छुक युवाओं का पंजीयन कर उन्हें आगामी शिविरों में अथवा जरूरत के समय रक्तदान करवाने के लिए पंक्ति में रखा गया है। शिविर में रक्त संग्रहण करने आए बीकानेर रक्तकोष टीम के प्रभारी चिकित्सक डा कुलदीप मेहरा ने श्रीडूंगरगढ़ युवाओं के उत्साह को सराहनीय बताया एवं कोरोना काल में कैम्प कम होने एवं छोटे कैम्प ही होने के कारण अभी पीबीएम में आ रही रक्त की कमी को दूर करने में इस शिविर का बड़ा महत्व बताया। शिविर आयोजन में संस्थाध्यक्ष की अगुवाई में संस्था के विजयराज सेवग, रमेश प्रजापत, रणवीरसिंह खिची, सत्यनारायण स्वामी, जगदीश स्वामी आदि कार्यकर्ता सक्रिय रहे एवं जोशी परिवार के प्रदीप जोशी, श्यामसुदर जोशी, हरिओम जोशी, अरूण जोशी, सुखीराम, नरेश, मनोज जोशी, राधेश्याम, श्रीभगवान, पंकज, मनोज जोशी, कपिल जोशी आदि कार्यकर्ता सेवा सहयोगी बने। नर्सिंग स्टाफ धनराज पुरोहित ने भी उल्लेखनीय सेवाएं दी। मालचंद व्यास, हरिराम व्यास, रामरतन पांडिया, सागरमल जोशी, जगदीश प्रसाद धुपड़, सहित बडी संख्या में कस्बे के वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिती भी रही।

शिविर में ये रहें साक्षी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नागरिक विकास परिषद भवन में आयोजित इस ऐतिहासिक शिविर के साक्षी क्षेत्र के कई युवा नेता बने। बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, विमल भाटी, भागीरथ सिंह जोधासर, राजेश शर्मा, पार्षद संतोष बोहरा, गोपाल शास्त्री व्यास, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष भवानी प्रकाश, जिज्ञासू सिद्ध, रजत शर्मा, विहिप प्रखण्ड अध्यक्ष महेश माली, तेयुप अध्यक्ष जितेन्द्र झाबक, द्वारकाधीश संघ के नवरत्न पारीक, बजरंग दल के कार्यकर्ता कैलाश पालीवाल, देवाराम गोदारा, संतोष सुथार, बजरंग गोदारा, मालाराम सायच, गोपाल कायल, स्वदेशी जागरण मंच के वासुदेव सारस्वत, भैंरू सोनी, गौसेवार्थ सुंदरकांड मंडली के अमित पारीक, दिपक पांडिया, गौरक्षा के राजू माली, दिपक हिंदू, नमस्ते श्रीडूंगरगढ़ के सांवरमल सोनी, आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ के राजेन्द्र स्वामी, सुरेन्द्र चूरा, रमाकांत झंवर सहित बडी संख्या में युवा नेता, कार्यकर्ता इस आयोजन के साक्षी बने।

श्रीडूंगरगढ टाइम्स। नागरिक विकास परिषद व पीबीएम टीम ने जोशी परिवार का सम्मान करते हुए आभार प्रकट किया।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। पीबीएम की टीम ने सफल शिविर आयोजन के लिए नागरिक विकास परिषद का सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। युवाओं ने रिकॉर्ड तोड़ रक्तदान किया, पुलिसकर्मी भी आए रक्तदान करने।