May 21, 2026
10-octtt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 फरवरी 2024। पूरे प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमों को पछाड़ कर टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में बारां व चितौड़गढ़ स्टेट चैम्पियन बने है। राजस्थान टेनिस बॉल क्रिकेट ऐसोसीएशन के तत्वाधान में 30वीं सीनियर स्टेट चैम्पियनशिप इस बार बीकानेर टेनिस बॉल क्रिकेट ऐसोसीएशन द्वारा श्रीडूंगरगढ़ के रूपादेवी मोहता राउमावि के खेल मैदान में 14 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित करवाई गई। बीकानेर टेनिस बॉल संघ के अध्यक्ष विमल भाटी ने बताया कि प्रतियोगिता के महिला वर्ग में हनुमानगढ़ को हरा कर बारां विजेता बनी एवं पुरूष वर्ग में अजमेर को हरा कर चितौड़गढ़ विजेता रही। तीसरे स्थान पर महिला वर्ग में दौसा एवं पुरूष वर्ग में सवाई माधोपुर की टीमें रही। प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रदेशाध्यक्ष मुंशी खान ने की एवं अतिथि रूप में विधायक ताराचंद सारस्वत, प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा रहे। संघ जिला सचिव रोशन छींपा एवं संरक्षक जाकीर ने बताया कि इस दौरान कृषि अधिकारी कन्हैयालाल सारस्वत, रामलाल जांघू, महेश राजोतिया, सैफ खान, आरिफ खान, विक्रमसिंह राठौड़, भवानीशंकर तावनिया, शंकरलाल कड़वासरा, अशोक खोड़, शंकरलाल पुनियां, कानाराम पुनियां, गोपी पुनियां आदि भी मौजूद रहे। आयोजन समिति प्रमुख मोहन पूनियां ने बताया कि इस मौके पर खिलाड़ियों ने जनप्रतिनिधियों से टेनिसबॉल क्रिकेट की नौकरियों संबधी मान्यता संबधी नियमों शिथिलता दिलवाने, रूपादेवी खेल मैदान की चारदिवारी करवाने की मांग भी की गई। कार्यक्रम समापन पर बीकानेर संघ द्वारा संघ के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला सचिवों, दानदाताओं एवं स्टार क्लब के खिलाडियों का सम्मान किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चितौडगढ़ बना स्टेट चैम्पियन, अतिथियों ने प्रदान की ट्राफी। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रदेश स्तर पर द्वितीय रही हनुमानगढ़ की महिला टीम। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रदेश स्तर पर द्वितीय रही अजमेर टीम को किया गया पुरस्कृत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिला वर्ग की विजेताओं को किया गया पुरस्कृत।