May 21, 2026
10-octtt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 फरवरी 2024। विधानसभा चुनावों के बाद से ही प्रतीक्षारत पुलिस बेड़े में फेरबदल की लंबित सूची आखिर रविवार रात को आ ही गई। इस सूची में विधानसभा चुनावों से पहले से जमे हुए पूरे जिले के लगभग सभी थानों में थानाधिकारियों को नए राजनैतिक समीकरणों के हिसाब से बदला गया है। लेकिन श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी को नही छेड़ा गया है। यहां पर अशोक विश्नोई को ही रखा गया है। इस सूची में जिले के 20 थानों में थानाधिकारी बदले गए हैं। वही 23 सबइंस्पेक्टर भी विभिन्न थानों में लगाये गए हैं। सब इंस्पेक्टर तबादलों में श्रीडूंगरगढ़ से एसआई बलवीरसिंह को व्यास कॉलोनी थाना बीकानेर भेजा गया है। वही थाना हदां में थानाधिकारी की सेवाएं दे रहे एसआई सुरेश कुमार को एंव व्यास कॉलोनी थाने से एसआई धर्मपाल वर्मा को श्रीडूंगरगढ़ थाने में रिक्त हुए दो एसआई पदों पर लगाया गया है।