May 20, 2026
10-octtt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 फरवरी 2024। देश के पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रतापसिंह (वीपी सिंह) के पुत्र अजय सिंह सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचें। अजयसिंह क्षेत्र के लोकदेवता एवं जाखड़ वंश के कुलदेवता वीर बिग्गाजी की धड़देवली धाम में बने क्षेत्र के सबसे बड़े मंदिर में बतौर दर्शनार्थी पहुंचें है। अजयसिंह ने मंदिर में धोक लगाई एवं आयोजन के संबध में जानकारी ली। इस मौके पर कमेटी के कृष्ण जाखड़, क्षेत्र के नेता तोलाराम जाखड़, सरंपच जसवीर सारण, भीमसेन जाखड़, मघराज जाखड़ आदि ने अजयसिंह का साफा, शाल व माल्यापर्ण से स्वागत किया। इस मौके पर वीर बिग्गाजी की तस्वीर देकर उन्हें स्मृति चिन्ह् भी दिया गया। इस मौके पर बीकानेर से साथ आए विक्रमसिंह का भी अभीनंदन किया गया व मंदिर परिसर का अवलोकन करवाया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह के पुत्र पहुंचें श्रीडूंगरगढ़, किए बिग्गाजी के दर्शन।

रविवार को ऐतिहासिक कलश यात्रा से हुई थी शुरूआत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 फरवरी 2024। वीर बिग्गाजी धड़देवली धाम में पांच दिवसीय महाआयोजन रविवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। गांव बिग्गा से रवाना हुई कलश यात्रा में पांच सौ से अधिक गांडियों में पांच हजार से अधिक लोग शामिल हुए। यात्रा गांव बिग्गा से अभयसिंहपूरा, रीड़ी, बाना होते हुए श्रीडूंगरगढ़ पहुंची एवं श्रीडूंगरगढ़ से सातलेरां होते हुए धड़देवली धाम पहुंच कर पूर्ण हुई। क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या के साथ वाहनों में कलश यात्रा पहली बार ही निकली एवं यात्रा में अनेकों ट्रेक्ट्ररों पर विभिन्न झांकियां भी सजाई गई। यात्रा के रास्ते में भारत आयल मील पर बाना सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश बाना व दुलाराम बाना द्वारा प्रसाद व्यवस्था की गई। वहीं रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ द्वारा यात्रा के रीड़ी पहुंचने पर फलों का वितरण किया गया व दुध-रबडिया पिलाया गया। भागीरथ बाना द्वारा रास्ते में ज्यूस, चाय व पेयजल का वितरण किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हजारों की भीड़ के साथ निकली कलश यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कलश यात्रा के दौरान भारत आयल मील पर बाना सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश बाना एवं रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने किया संतों का अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संतों का भी रहा सानिध्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कलश यात्रा पर की गई भव्य पुष्प वर्षा।

पांच दिनों के आयोजन से होगा मंदिर का लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 फरवरी 2024। क्षेत्र में 12 सालों में करोड़ों की लागत से बने नागर शैली के प्रथम मंदिर वीर बिग्गाजी धड़देवली धाम का लोकार्पण पांच दिनों के महा-आयोजन के साथ होगा। इस आयोजन के तहत मंदिर प्रागण में प्रतिदिन महाप्रसाद, मूर्ति पूजन व अधिवास, विष्णू महायज्ञ, संतों का प्रवचन व रात्रि जागरण आयोजित हो रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वीर बिग्गाजी के साथ साथ पीथल माता का भी है मंदिर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। करीब 12 सालों में बन कर तैयार हुआ है क्षेत्र का सबसे बड़ा मंदिर।