May 20, 2026
10-octtt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 फरवरी 2024। विवाह के बाद से ही पत्नी ने तंग परेशान किया और बिना बताए पीहर जाकर दूसरा विवाह रचा लिया। पीड़ित पति ने विवाह के 21 साल बाद थाने पहुंच मामला दर्ज करवाया। क्षेत्र के गांव इंदपालसर सांखलान निवासी डुंगरराम पुत्र सुरजाराम बावरी ने थाने में बताया कि उसका विवाह 3 जुलाई 2002 को किस्तुरी पुत्र गणेशाराम निवासी कालेरा की ढाणी, तहसील बीदासर में हुआ। परिवादी ने बताया कि पत्नी विवाह के समये से ही तंग परेशान करती थी परंतु जैसे तैसे उसने घर बसाया। 14 अक्टूबर को उसका साला ताराचंद उसके घर आया व उसकी पत्नी किस्तुरी को व बाखल में बंधी 10 बकरियां खोलकर ले गया। हालही में 8 दिन पूर्व वह अपने ससुराल गया तो उसे जानकारी मिली की उसकी पत्नी का बिना तलाक करवाए बिग्गाबास रामसरा निवासी औकारराम पुत्र मुन्नीराम बावरी के साथ विवाह करवा दिया है। जिसमें ससुर गणेशराम पुत्र उमानाराम, सास पुनादेवी, साला ताराचंद शामिल थे। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए परिवादी ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है।