May 20, 2026
5813052019083357

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 20 जून, 2019। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं।

आज का राशिफल

मेष: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुध के परिवर्तन से व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। यात्रा देशटन की संभावना बन रही है।

वृष: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक दायित्वों की पूर्ति होगी।

मिथुन: बुध का परिवर्तन आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति और सम्मान मिलेगा।

सिंह: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी, लेकिन धन व्यय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

कन्या: बुध का परिवर्तन आपके लिए सुखद होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

तुला: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मजबूत होगा। यात्रा देशाटन पर जाने की संभावना है।

वृश्चिक: बुध का परिवर्तन सुखद वातावरण पैदा करेगा। व्यावसायिक मामलों में भी सफलता मिलेगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

धनु: रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

मकर: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सामाजिक दायित्वों की पूर्ति होगी।

कुंभ: स्वास्थ्य एवं विरोधियों से सचेत रहें। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी, लेकिन उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। आर्थिक मामलों में वृद्धि होगी।

मीन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास सफल होंगे।

तो सज्जनों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ रहें।